सिडनी। नई दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने के लिए चयनित आस्टे्रलियाई एथलीटों के परिजन अपने बच्चाों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वेबसाइट "एबीसी डॉट नेट डॉट एयू" के मुताबिक जैसे-जैसे आयोजन का समय नजदीक आ रहा है, खिलाç़डयों के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। तैराकी संघ की अध्यक्ष के. रिकार्ड ने कहा कि दिल्ली जाने के लिए चुने गए एथलीटों के परिजन समय बीतने के साथ अपने बच्चाों की सुरक्षा को लेकर "ज्यादा चिंतित" हो गए हैं। वेबसाइट ने रिकार्ड के हवाले से लिखा है, ""हर दिन के साथ हमारी चिंता बढ़ती जा रही है। हमें जैसे-जैसे भारत में घटने वाली घटनाओं की सूचना मिल रही है, हम अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित होते जा रहे हैं।"" ""तीन से चार महीने पहले तक हम भी माना करते थे कि भारत में कोई खतरा नहीं है लेकिन वक्त बीतने और ताजतरीन समाचार के आने के साथ हमारी चिंता बढ़ गई है।"" रिकार्ड का यह बयान नई दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के करीब रविवार को हुई गोलीबारी की घटना के बाद आया है। इस घटना में दो ताइवानी नागरिक घायल हो गए थे। राष्ट्रमंडल खेलों में 53 देशों के 7000 खिल़ाडी और प्रतिनिधि शरीक होंगे। 1982 के बाद भारत में होने वाला यह अब तक का सबसे ब़डा खेल आयोजन है।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: चिंतित हैं आस्ट्रेलियाई एथलीटों के परिजन





















