पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत छह जिलों के 48 विधानसभा क्षेत्रों में गुरूवार को क़डी के बीच मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 21 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे।
तीसरे चरण में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली जिले की सीटों पर मतदान हो रहा है। सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी महुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम सात प्रत्याशी रक्सौल से चुनावी समर में हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक 11 बजे तक 21 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पूर्वी चंपारण में 22 प्रतिशत मतदाता अब तक मत डाल चुके हैं। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भारी भी़ड देखी जा रही है जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। इधर, कई मतदान केन्द्रों में वोट बहिष्कार की भी सूचना मिल रही है। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतदान केन्द्रों पर लूट और ग़डब़डी फैलाने वाले असमाजिक तत्वों को देखते ही गोली मारने का आदेश संबंधित जिलाधिकारियों को दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों को लगाया जा रहा है तथा अन्य मतदान केन्द्रों पर अन्य सशस्त्र बल को लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार-नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा को सील कर दिया है। इन 48 में से 43 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदाता अपने मत डालेंगे जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाल्मीकीनगर, रामनगर और पातेपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन बजे तक और अमनौर तथा तरैया विधानसभा क्षेत्रों में चार बजे तक मत डाले डाले जा सकेंगे। इस चरण में कुल 1,03,76,022 मतदाता 65 महिलाओं सहित 785 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 10,401 मुख्य तथा 413 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को 47 सीटों पर तथा दूसरे चरण के तहत 24 अक्टूबर को 45 सीटों पर मतदान कराया गया था। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।
भारत समाचार
बिहार चुनाव : मतदान में आई तेजी





















