मुम्बई। ऑस्ट्रियन एयरलाइंस ने सोमवार को मुम्बई और विएना के बीच सप्ताह में पांच दिन चलने वाली सीधी उ़डान सेवा शुरू की।
मुम्बई और विएना के बीच की यह हवाई यात्रा सात घंटे 40 मिनट की होगी और गुरूवार तथा शनिवार को छो़ड सप्ताह के शेष पांच दिन सेवा उपलब्ध रहेगी। विमान मुम्बई से सुबह 1.25 बजे उ़डान भरेगा और विएना में सुबह 5.23 बजे उतरेगा।
विमान सेवा कम्पनी के एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य एंड्रीज बियरवर्थ ने कहा कि वे भारतीय ग्राहकों की मांग में होने वाली सम्भावित वृद्धि को देखते हुए उ़डान की संख्या को पांच से बढ़ाकर 11 कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली से विएना की उ़डान संख्या को भी पांच से बढ़ाकर छह कर दिया गया है।
भारत समाचार
ऑस्ट्रियन एयरलाइंस ने मुम्बई-विएना उ़डान सेवा लांच की





















