नई दिल्ली। उद्योग समूहों ने अयोध्या मामले में उच्च न्यायालय के फैसले को सभी पक्षों की जीत बताते हुए सभी से शांति की अपील की है। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचैम) के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा, ""इस मामले में सभी लोगों की जीत हुई है। न्यायिक प्रक्रिया के विकल्प सभी के लिए खुले हैं।""
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के फैसले के बाद एक बयान जारी करके रावत ने कहा, ""हमारा संगठन यह विश्वास व्यक्त करता है कि कोई देश विरोधी ताकतें शांति और साम्प्रदायिक सौहाद्रü भंग नहीं कर सकतीं।""





















