कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अयोध्या पर आज रूख साफ करेगा पर्सनल लॉ बोर्ड

लखनऊ। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अयोध्या विवाद पर आए अदालती फैसले को सर्वोच्चा न्यायालय में चुनौती देने के मसले पर शनिवार को होने वाली बैठक में अपना रूख साफ करेगा।
सुन्नी धर्मगुरू मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि शनिवार को होने वाली बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक में 30 सितंबर को अयोध्या विवाद पर आए इलाहाबाद उच्चा न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसले को सर्वोच्चा न्यायालय में चुनौती देने के बारे में आखिरी फैसला किया जाएगा।
मौलाना ने कहा कि 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की बैठक पहले दिल्ली में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे लखनऊ में करने का फैसला लिया गया। बोर्ड की इस बैठक में देशभर के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरू, बुद्धिजीवी और नेता भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पहले ही इस मामले को सर्वोच्चा न्यायालय में चुनौती देने की घोषणा कर चुका है। गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्चा न्यायालय की लखनऊ पीठ ने अयोध्या में विवादित भूमि का एक-तिहाई हिस्सा राम लला को, एक तिहाई हिस्सा निर्मोही अख़ाडे को और बाकी एक तिहाई भाग सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को देने का फैसला सुनाया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें