अयोध्या। रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास ने गुरूवार को कहा कि अयोध्या विवाद पर आए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को किसी धर्म की जीत या किसी की हार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। दास ने जानकी घाट इलाके में एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया, ""मैं कहना चाहूंगा कि यह फैसला किसी धर्म की जीत या किसी धर्म की हार नहीं है... इसे केवल राम लला की जीत के रूप में देखा जाना चाहिए।"" दास ने कहा, ""उच्च न्यायालय ने ऎतिहासिक फैसला दिया है। उसने स्वीकार किया है कि जहां पर फिलहाल राम लला विराजमान हैं, वह भगवान राम का जन्म स्थान है... यह वाकई में हिंदुओं के लिए खुशी की बात है।"" दास ने अपील की कि दोनों समुदायों को देश में शांति एवं सांप्रदायिक सौहाद्रü बनाए रखने की हर कोशिश करनी चाहिए। दास ने कहा, ""फैसले के बाद भी शांति कायम रहे, इस स्थिति को सुनिश्चित कराना हिंदुओं और मुसलमानों की सामूहिक जिम्मेदारी है... फैसले से देश की गंगा-जमुनी संस्कृति पर असर नहीं प़डनी चाहिए और मुझे उम्मीद है कि दोनों समुदाय के लोग इसके लिए सभी प्रयास करेंगे।""
भारत समाचार
अयोध्या फैसला : किसी धर्म की जीत या किसी धर्म की हार नहीं है





















