कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बब्बर खालसा का आतंकी पुलिस हिरासत से फरार

होशियारपुर। पंजाब पुलिस की हिरासत से सोमवार त़डके आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा अंतर्राष्ट्रीय (बीकेआई) का एक आतंकी फरार हो गया। राज्य में उसकी योजना एक ब़डे विस्फोट को अंजाम देने की थी।

पुलिस अधिकारियों ने अपराध जांच एजेंसी की हिरासत से बीकेआई के आतंकी करनबीर सिंह के फरार होने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि करनबीर को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। वह शौचालय की çख़्ाडकी तो़डकर भागा है। उसके फरार होने से पुलिस सकते में आ गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि करनबीर की योजना राज्य में किसी खतरनाक विस्फोट को अंजाम देने की थी और उसने 3.5 किलोग्राम आरडीएक्स से बम तैयार किया था। उन्होंने बताया कि आतंकी के कब्जे से हथियार, भारी मात्रा में गोला बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए थे। इसमें एक एके-47 और एके-56 राइफल, दो हथगोले, 5.4 किलोग्राम आरडीएक्स, छह मैग्जीन, दो डेटोनेटर, टाइमर और एक रिमोट शामिल है। करनबीर की निगरानी पांच पुलिकर्मी कर रहे थे। इनमें दो सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। इन्हें फिलहाल निलम्बित कर दिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें