कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तीसरा एक दिवसीय मैच "इंद्र देवता" की मेहरबानी पर

पणजी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां रविवार को खेला जाने वाला तीसरा एक दिवसीय मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है। शहर में गत दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। कई दिनों से हो रही बारिश और शनिवार को बादल छाए रहने से फतोर्दा स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच पर आशंका के बादल मंडराने लगे हैं। एक दिवसीय श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रही आस्ट्रेलिया यही उम्मीद कर रहा होगा कि रविवार सुबह गोवा का मौसम खेलने के अनुकूल होगा और वह टीम इंडिया से हिसाब बराबर कर सकेगा। उसकी मंशा बहुत कुछ "इंद्र देवता" की मेहरबानी पर निर्भर करेगी। कोçच्चा एकदिवसीय मैच पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुका है। आस्ट्रेलिया टीम टेस्ट श्रृंखला 0-2 से पहले ही हार चुकी है। उधर, भारत टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को पूरी तरह से मात देने के बाद आखिरी एक दिवसीय मैच में उसका सूप़डा साफ करने की सोच रहा होगा। श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय 20 अक्टूबर को विशाखपट्टनम में हुआ था जहां टीम इंडिया के युवा खिलाç़डयों ने मेहमान टीम को करारी शिकस्त दी। टीम की गेंदबाजी थो़डी चिंता का सबब जरूर है लेकिन टीम की बल्लेबाजों का लय में होना आस्ट्रेलियाई टीम को फिर संकट में डाल सकता है। लम्बे समय बाद मध्यक्रम के धाक़ड बल्लेबाज युवराज सिंह रंग में दिखे हैं। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर जीत की नींव रखी थी। आस्ट्रेलियाई टीम यह मुकाबला पांच विकेट से हार गई थी। आस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 290 रनों के लक्ष्य को भारत ने विराट कोहली के शानदार शतक और रैना की 71 रनों की तेज पारी से 48.5 ओवर में ही प्राप्त कर लिया था। यदि रविवार को तीसरा एक दिवसीय मैच नहीं हो पाता है तो आस्ट्रेलिया का वर्ष 1979-80 के दौरे के बाद यह पहला मौका होगा जब वह बिना जीत दर्ज किए स्वदेश लौटेगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) पहले ही रविवार और सोमवार को "मूसलाधार बारिश" की संभावना जता चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया, ""अम्पायर रविवार को पिच का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद ही खेल के बारे में निर्णय लिया जाएगा।"" गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानन्द नारवेकर ने कहा, ""जिन लोगों ने मैच देखने के लिए टिकट खरीदा है, उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए हम अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश करेंगे।"" भारतीय टीम महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान एवं विकेट कीपर), मुरली विजय, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, सौरभ तिवारी, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, रवीनचंद्रन अश्विन, विनय कुमार, मुनाफ पटेल, आशीष नेहरा। आस्ट्रेलियाई टीम माइकेल क्लार्क (कप्तान), शॉन मार्श, डेविड वार्नर, टिम पेन (विकेट कीपर), कैलम फग्र्युसन, केमरन ±वाइट, स्टीवन स्मिथ, जेम्स होप्स, जॉन हास्टिंग्स, नाथन हौरिट्ज, क्लिन्ट मैके, मिशेल स्टार्क।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें