मुंबई। अगले माह रिलीज होने वाली यशराज बैनर फिल्म बैंड बाजा बारात पर सबकी निगाहें टिकी है। क्योंकि कुछ अरसे से यशराज बैनर की फिल्में ने बॉक्स आफिस पर कुछ खास नही किया है।
अब सभी की निगाहें फिल्म बैंड बाजा बारात पर टिकी है फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ नवोदित कलाकार रणवीर सिंह की जो़डी नजर आएगी। फिल्म के निर्माता आदित्य चोप़डा और इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।
फिल्म बैंड बाजा बारात सीधी-सादी प्रेम कहानी है। अनुष्का और रणवीर दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र है। पढ़ाई से ज्यादा वह मौज-मस्ती में समय बिताते है।
भारत समाचार
अगले माह रिलीज होगी बैंड बाजा बारात





















