कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स 123 और निफ्टी 41 अंक लुढ़के

मुंबई। बंबई शेयर एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 123.71 अंक (0.69 प्रतिशत) गिरकर बंद हुआ वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सूचकांक निफ्टी में भी 41.30 अंक (0.7 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,000.35 अंक का उच्चा और 17,838.92 अंक का निम्न स्तर छुआ। बाद में यह 17,868.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने 5,413.25 अंक के उच्चा और 5,349.20 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया और अंत में यह 5,367.60 अंक पर बंद हुआ। बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 25.82 अंक (0.35 प्रतिशत) बढ़कर 7,382.09 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 19 अंक (0.20 प्रतिशत) बढ़कर 9,329.97 अंक पर बंद हुआ। बीएसई पर सभी क्षेत्रों के सूचकांक गिरकर बंद हुए। रियल्टी (-1.4 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-1.22 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (-1.14 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (-1.13 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। ऊर्जा (-0.89 प्रतिशत), एफएमसीजी (-0.76 प्रतिशत) और धातु क्षेत्र (-0.60 प्रतिशत) भी गिरावट के साथ बंद हुए।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें