मुंबई। बैंक ऑफ बडौदा ने पूंजी बाजार से 30 अरब रूपए से लेकर 40 अरब रूपए तक जुटाने की योजना बनाई है। बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम डी माल्लया ने कल कहा कि ये राशि टीयर वन और टीयर टू श्रेणी की पंूजी से जुटाई जाएगी।। उन्होंने संभावना जताई कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में जमा में बढत शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा दूसरी छमाही बेहतर रहेगी। हम निर्धारित लक्ष्य हासिल कर सकेंगे और जमा में वृद्धि होगी।
भारत समाचार
बीओबी जुटाएगए चालीस अरब





















