भारत समाचार
महाराष्ट्र में नई सरकार आज !

कांग्रेस-एनसीपी के बीच गृह, वित्त और ऊर्जा मंत्रालय को लेकर पच्चार फंस गया है दोनों दल इन मंत्रालयों पर अपना दावा जता रहे है। उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने मंत्रालय पर सहमति न बन पाने की स्थिति में सरकार को बाहर से समर्थन तक देने का एलान किया है। वहीं कांग्रेस को सरकार बनाने की ह़डबडी नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में सरकार अपना काम कर रही है। नए मंत्रिमंडल का गठन कर एक-दो दिनों में करना जरूरी नहीं है।




















