कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राजनीति को लेकर उत्साहित है रणबीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की छवि वैसे तो एक लवर ब्वॉय के रूप में बनी हुई हैं, लेकिन वह अपनी आगामी फिल्म "राजनीति" को लेकर खासे रोमांचित हैं जिसके बारे में उनका कहना है कि उन्होंने पहली बार एक परिपक्व आदमी की भूमिका निभाई हैं। रणबीर कपूर ने बताया कि मैं आम तौर पर अपनी फिल्मों में लवर ब्वॉय की भूमिकाएं करता रहा हूं लेकिन "राजनीति" परिपक्व भूमिका वाली मेरी पहली फिल्म हैं।
महाभारत से प्रेरित यह फिल्म भारतीय राजनीतिक व्यवस्था परप व्यंग्य हैं। हाल ही में भोपाल में अपनी शूटिंग पूरी करने वाले रणबीर इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश झा के साथ यह काफी बडा काम हैं। वह उन महान निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा में योगदान दिया। हमने अभी अभी शूटिंग खत्म की हैं। फिल्म मध्य प्रदेश की राजनीति पर आधारित हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें