बैंगलुरू। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने वित्त वर्ष 2009-10 में 223 करो़ड रूपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है जो इससे पूर्व के वर्ष की तुलना में 17 फीसदी कम है।
कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में शुद्ध मुनाफे में 8.6 फीसदी की कमी आई और यह घटकर 157 करो़ड रूपये रह गया। यद्यपि, वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 1.5 फीसदी बढ़कर 2838 करो़ड रूपये हो गई। बीईएमएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वी. आर. एस. नटराजन ने पत्रकारों से कहा, ""बिक्री के आर्डर की पूर्ति नहीं हो पाने के कारण अंतिम तिमाही में शुद्ध मुनाफे और शुद्ध बिक्री में कमी आई।""
भारत समाचार
बीईएमएल के शुद्ध मुनाफे में 17 फीसदी की कमी





















