कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिग बॉस-4 के खिलाफ शिव सेना का बंद सोमवार को

मुंबई। टीवी शो बिग बॉ-4 में दो पाकिस्तानी प्रतिभागियों को शामिल किए जाने के खिलाफ शिव सेना ने महाराष्ट्र के लोनावला में सोमवार को बंद का एलान किया है। शिव सेना प्रवक्ता नीलम गोरे ने बताया कि पार्टी द्वारा मांग किए जाने के बावजूद कलर्स चैनल ने दो पाकिस्तानी प्रतिभागियों वीना मलिक और बेगम नवाजिश अली को शो से नहीं निकाला। गोरे ने कहा कि यहां तक कि पुणे के जिलाअधिकारी ने भी चैनल को कारण बताओं नोटिस देकर पूछा है कि इस प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल पर कानून व्यवस्था बिगडने की नौबत आ गई है, फिर भी इस शो को क्यो नहीं बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को शहर में प्रदर्शन करेंगे और शो से पाकिस्तानी प्रतिभागियों को हटाने की मांग को लेकर जुलूस निकालेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें