नई दिल्ली। भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच सोमवार को यहां हैदराबाद हाउस में सीधी मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधमंडल स्तर की वार्ता आरंभ हो गई। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में दोनों देशों के कई ब़डे नेता और अधिकारी शिरकत कर रहे हैं।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा, केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, कानून मंत्री वीरप्पा मोइली, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन, विदेश सचिव निरूपमा राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इस वार्ता में परस्पर व्यापाhttp://www.khaskhabar.com/admin/add-news2.php?conv=1&newsid=33028रिक संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ ल़डाई सहित कई मसलों पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ समझौतों को भी मूर्त रूप दिए जाने की संभावना है।
इससे पहले राष्ट्रपति भवन में ओबामा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के साथ वार्ता को लेकर उत्साहित हैं। इस मुलाकात के बाद दोनों एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचने से पहले ओबामा ने अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी के ब़डे प्रशंसक माने जाने वाले ओबामा ने मुम्बई में मणि भवन जाकर बापू से जु़डे इतिहास को जानने की कोशिश की थी।
उस दौरान उन्होंने अतिथि पुस्तिका में लिखा, ""महात्मा गांधी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के नायक हैं।"" राजघाट से जाने से पहले ओबामा और मिशेल राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनका रस्मी स्वागत किया गया। ओबामा को 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति भवन में सम्मान के बाद ओबामा ने वहां केंद्र सरकार के कई मंत्रियों व वरिष्ठ लोगों से मुलाकात की।
इस स्वागत के बाद ओबामा ने कहा, ""मैं और मिशेल भारत में हुए स्वागत से अभिभूत हैं। हम इसके लिए भारत की जनता का आभार प्रकट करना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री सिंह से बातचीत को लेकर उत्साहित हूं। हम व्यापार, निवेश और आतंकवाद के खिल़ाड ल़डाई सहित कई मसलों पर बातचीत करेंगे।""
ओबामा और मिशेल शनिवार को मुम्बई पहुंचे थे। मुम्बई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे रविवार दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। उनके सम्मान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार रात भोज का आयोजन किया था। ओबामा दंपति रविवार शाम को हुमायूं का मकबरा भी गए थे। ओबामा शाम के वक्त संसद को संबोधित करेंगे।
इससे पहले होटल आईटीसी मौर्या में वह उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। अपने भारत दौरे के आखिरी क़डी में वह सोमवार राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में शिकरत करेंगे। इसके अगली सुबह वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना होंगे।
भारत समाचार
ओबामा यात्रा : प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता आरंभ





















