कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अलग अंदाज में दिखेंगे मिकी

लास एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेता मिकी राउरके फिलिप कार्लो की माफिया पर लिखी किताब "द आइस मैन: कन्फेशंस ऑफ ए माफिया कांटे्रक्ट किलर" पर आधारित एक फिल्म में अभिनय करेंगे। कार्लो की यह किताब रिचर्ड "द आइस मैन" कुकलिंस्की की सच्चाी कहानी पर आधारित है। रिचर्ड 40 साल पहले दोहरी जिंदगी जीता था। एक ओर वह कुख्यात पेशेवर हत्यारा था तो दूसरी ओर न्यूजर्सी में एक बहुत अच्छे पति और पिता के रूप में रहता था। वेबसाइट "वैरायटी डॉट कॉम" के मुताबिक फिल्म के निर्माता मैट्टी बेकरमैन कहते हैं कि मिकी ने इस भूमिका को निभाने के लिए ही जन्म लिया है और वह इस बात से रोमांचित हैं कि वह इस फिल्म में काम कर रहे हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें