चंडीगढ, 19 सितंबर। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिया को आज तबियत बिगडने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल ही राज्यपाल का पद संभालने वाले पहाडिया (77) यहां मनीमाजडा में ब्रहाकुमारी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान बैचेनी महसूस होने पर उन्हें पोस्ट ग्रेज्यूएट इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (पीजीआईएमआर) अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों के एक दल ने उनका इलाज किया।