कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ठाकुर दिल्ली रवाना

पटना। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सी$ पी$ ठाकुर आलाकमान के बुलावे पर शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव कार्य में जुटने का आग्रह भी किया।

इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने अपने बयान से पलटते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा किसी को नहीं भेजा है। दिल्ली रवाना होने से पूर्व ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उनकी पार्टी नेतृत्व से बात हुई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी चुनाव कार्य में लगने की अपील की है। ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय विरोधी पक्ष को कोई ऎसा मौका नहीं दें जिससे उनको लाभ हो। ठाकुर ने संकट समाप्त होने का भरोसा भी जताया। इधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री चौबे भी शुक्रवार रात में दिए गए अपने उस बयान से पलट गए जिसमें उन्होंने पार्टी कोर समिति को अपना इस्तीफा भेजने की बात कही थी।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में चौबे ने कहा कि उन्होंने किसी को अपना इस्तीफा नहीं भेजा है। उन्होंने केवल पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से चलाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि संवादहीनता के कारण पार्टी में जो भी संकट उत्पन्न हुआ है उसे दूर कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ठाकुर ने शुक्रवार को भाजपा की बिहार ईकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ठाकुर ने आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में उनसे कोई राय नहीं ली गई तथा उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। चर्चा है कि वह अपने पुत्र विवेक ठाकुर के लिए बांकीपुर सीट से टिकट की मंाग कर रहे थे, परंतु पार्टी ने निवर्तमान विधायक नितिन नवीन को टिकट दे दिया, जिसके बाद नाराज ठाकुर ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें मनाने के लिए अब तक भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव भी उनसे मिल चुके हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें