कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अयोध्या मुद्दे पर भाजपा भरोसे लायक नहीं : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि उसे अयोध्या मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) पर कोई भरोसा नहीं है, वे कुछ भी कर सकते हैं।
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी दिगि्वजय सिंह ने कहा, मैं भाजपा, आरएसएस, विहिप पर भरोसा नहीं कर सकता। हम उनके हलफनामे को स्वीकार करके गलती कर चुके हैं। मुझे पता चला है कि वे तैयारी कर रहे हैं तथा कुछ भी कर सकते हैं। सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सांसदों एवं विधायकों से अपने क्षेत्र में रहने और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए काम करने को कहा है।
यह पूछे जाने पर कि फैसला आने से पहले आरएसएस चुप्पी साधे हुए है तथा वह कानूनी मार्ग अपनाने की बात कर रहा है, उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति की झलक उस समय मिलेगी जब इस हफ्ते लालकृष्ण आडवाणी सोमनाथ का दौरा करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या अयोध्या फिर से मुद्दा बन सकता है, सिंह ने कहा कि भगवा ताकतें एक बार लोगों के साथ छल कर सकती हैं और इस बार वे कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू रूढीवादी संगठन भोपाल और इंदौर में बोर्ड लगाकर अपने कार्यकर्ताओं की भर्ती कर रहे हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें