कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बेरी ने नहीं की मार्टिनेज की मदद

लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री हेल बेरी के प्रवक्ता ने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि बेरी ने फिल्म "डार्क टाइड" में अपने पुरूष मित्र ओलिवर मार्टिनेज को भूमिका दिलवाने में उनकी मदद की थी।
वेबसाइट "डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक प्रवक्ता का कहना है, ""मार्टिनेज को यह भूमिका इसलिए मिली क्योंकि वह इस किरदार के लिए एकदम सही अभिनेता थे और इस बात पर बेरी व निर्देशक सहमत थे। इसके पीछे जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं वे पूरी तरह से गलत हैं।"" दोनों कलाकार इस नई रोमांचक फिल्म में साथ में काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक ऎसे तैराकी प्रशिक्षक की कहानी है जिस पर शार्क का जानलेवा हमला होता है लेकिन इसके बाद भी वह प्रशिक्षण देना जारी रखता है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें