कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्लैकबेरी अगले हफ्ते उतार सकती है ब्लैकपैड

टोरंटो। ब्लैकबेरी निर्माता कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) एप्पल के आईपैड को चुनौती देने के लिए अपना टैबलेट कंप्यूटर ब्लैकपैड सोमवार को बाजार में उतार सकती है। उत्तर अमेरिका के समाचार पत्रों के मुताबिक ब्लैकपैड जारी करने की घोषणा सैन फ्रांसिस्को में एक सम्मेलन में की जा सकती है।

रिम की योजना के जानकार सूत्रों के हवाले से समाचार पत्र "वॉल स्ट्रीट जर्नल" ने भी सोमवार को ब्लैकपैड जारी किए जाने की योजना की पुष्टि की है। यह टैबलेट कंप्यूटर सात इंच की टच स्क्रीन और एक या दो कैमरों से लैस होगा। इसमें ब्लूटूथ और ब्राडबैंड कनेक्शन की सुविधा भी होगी लेकिन यह केवल ब्लैकबेरी के मोबाइल नेटवर्क पर ही काम करेगा। इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि ब्लैकपैड ब्लैकबेरी 6 ऑपरेटिंग सिस्टम के बजाय नए क्यूएनएक्स सॉफ्टवेयर सिस्टम पर संचालित होगा। ब्लैकबेरी ने ओटावा की क्यूएनएक्स सॉफ्टवेयर सिस्टम कंपनी को अप्रैल में 20 करो़ड डॉलर में अधिग्रहित किया था। ब्लैकपैड का निर्माण ताइवान की कंपनी क्वांटा कम्प्यूटर कर रही है। ब्लैकपैड कैलीफोर्निया की मार्वल टेक्नोलॉजी समूह द्वारा निर्मित चिप पर चलेगा। वाटरलू स्थित कनाडाई कंपनी आरआईएम ने इस साल की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी को एप्पल और गूगल के उत्पादों से क़डी चुनौती मिल रही है। भारत, सऊदी अरब और अन्य देशों में सुरक्षा चिंताओं को लेकर कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंध का खतरा भी मंडरा चुका है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें