कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चव्हाण के उत्तराधिकारी की दौ़ड में तीन नाम

नई दिल्ली। अशोक चव्हाण का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद उनके उत्तराधिकारी के तौर पर तीन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे ऊपर केंद्र में राज्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पृथ्वीराज चव्हाण का नाम है।
इन्हें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का वरदहस्त प्राप्त है। इनके अलावा दूसरा नाम सुशील कुमार शिंदे और तीसरा नाम बीके पाटिल का है। लेकिन इसका फैसला कांग्रेस की ऑब्जर्वर टीम करेगी। कांग्रेस हाईकमान ने वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी और रक्षा मंत्री एके एंटनी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
दोनों नेता मंगलवार को ही मुंबई पहुंच रहे हैं जहां वे विधायकों से उनकी राय जानेंगे और रात दस बजे विधायक दल की बैठक लेंगे। संभवत: इस बैठक में नए नेता का चयन कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें