कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्लैकबेरी के टैबलेट की कीमत 500 डॉलर से कम होगी

टोरंटो। ब्लैकबेरी बनाने वाली कम्पनी रिसर्च एंड मोशन (आरआईएम) के प्लेबुक टैबलेट को 500 डॉलर से कम में बेचे जाने की घोषणा के बाद टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज (टीएसएक्स) और वॉल स्ट्रीट में कंपनी के शेयरों में अत्यधिक तेजी देखी गई।

आरआईएम ने एप्पल के आईपैड से मुकाबला करने के लिए सितम्बर में प्लेबुक टैबलेट लांच किया था, जो बाजार में अगले साल के शुरू में आ जाएगा। कीमत की घोषणा के बाद टीएसएक्स में आरआईएम के शेयर 5.68 फीसदी की तेजी के साथ 58.61 डॉलर पर जा पहुंचे। उधर वाल स्ट्रीट में कम्पनी के शेयरों में 7.53 फीसदी की तेजी दिखी और यह 59.14 डॉलर तक पहुंच गए। रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम बाल्सिली ने सियोल में कहा कि वे एप्पल के आईपैड को चुनौती देने के लिए प्लेबुक टेबलेट की कीमत 500 डॉलर से कम रखेंगे। एप्पल ने अप्रैल में आईपैड लांच किया था। बाल्सिली जी-20 में सीईओ बैठक में हिस्सा लेने के लिए सियोल गए हैं। एप्पल के आईपैड वाई-फाई की कीमत जहां 499 डॉलर है, वहीं 3जी आईपैड की कीमत 699 डॉलर से 829 डॉलर है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें