नई दिल्ली। केद्र सरकार ने कहा कि चालू वर्ष में सरकारी खाते पर चीनी, गेंहू, चावल और दालों का आयात करने का कोई फैसला नहीं किया गया हैं। कृषि मंत्री शरद पवार ने लोकसभा में ए टी नाना पाटिल तथा एमआई शानवास के सवालों के लिखित जवाब में बताया कि सरकार ने वर्तमान वर्ष में सरकारी खाते पर गेंहू, चावल, चीनी और दालों का आयात करने का कोई फैसला नहीं किया हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने इन जींसो पर आयात शुल्क शून्य कर दिया है ताकि उपलब्धता बढ़ाने के लिए आयात सुगम बनाया जा सके। पवार ने बताया कि वर्ष 2006-07 के दौरान रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हंगरी, फ्रांस, यूके्रन, अर्जेन्टीना, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया, रोमानिया तथा बुल्गारिया से गेंहू का आयात किया गया था जबकि वर्ष 2007-08 में रूस, अजेेüन्टीना, कनाडा, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया से गेंहू का आयात किया गया था।