कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अनिल समूह की कंपनियों के बोर्ड करेंगे विलय पर फैसला

मुंबई। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की दो कंपनियों के बोर्ड रविवार को विलय पर चर्चा के लिए बैठक करेंगे। समूह की एक कंपनी बिजली निर्माण और दूसरी तेल एवं गैस के व्यापार और परिवहन के लिए है।

कंपनी ने सप्ताहांत पर शेयर बाजार में नियामक बयान में कहा कि रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज का रिलायंस पॉवर में विलय का प्रस्ताव है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय दोनों कंपनियों का बाजार मूल्य क्रमश: 10,397 करो़ड रूपये और 41,979 करो़ड रूपये था। दोनों कंपनियों की ओर से जारी बयान में प्रस्तावित विलय के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया। स्वयं और अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से रिलायंस पॉवर की बिजली उत्पादन क्षमता करीब 35,000 मेगावॉट है। इसमें तीन ब़डी परियोजनाओं सहित संचालित और निर्माण के विभिन्न चरणों वाली परियोजनाएं भी शामिल हैं। रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज गैस, कोयला और तरल ईधन को हासिल करने और उसके परिवहन में लगी है। कोल बेड मीथेन व्यापार में क्षेत्र के हिसाब से देश की दूसरे नंबर की कंपनी है उसके पास मिजोरम में महत्वपूर्ण तेल और गैस क्षेत्र हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें