मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को कारोबार के दौरान तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 51.08 और निफ्टी 18.35 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 51.08 अंकों (0.29 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,745.28 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,826.48 के ऊपरी और 17,692.26 के निचले स्तर पर पहुंचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 18.35 अंकों (0.35 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,322.45 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,342.35 के ऊपरी और 5,299.35 के निचले स्तर पर पहुंचा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 41.92 अंकों (0.59 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,173.87 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 44.81 अंकों (0.49 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,245.03 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु, सार्वजनिक उपक्रम और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में 2.34 प्रतिशत, सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर मूल्य में 0.60 प्रतिशत और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, तेल एवं गैस और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्य में 1.63 प्रतिशत, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.95 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्य में 0.49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रूख सकारात्मक रहा और 1555 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई, 1325 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
भारत समाचार
शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 17,745.28 पर बंद





















