लंदन। प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के प्रबंधक कार्लो एंसेलोत्ती ने कहा है कि उनका क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर वायने रूनी को अपने साथ जो़डना चाहता है। इंग्लैंड के सबसे प्रतिभाशाली फुटबाल खिल़ाडी रूनी ने प्रबंधक एलेक्स फग्र्यूसन के साथ नोकझोंक के बाद क्लब छो़डने की इच्छा जाहिर की है। वह स्थानांतरण खि़डकी के माध्यम से किसी अन्य क्लब में जाना चाहते हैं।
समाचार पत्र "द सन" ने एंसेलोत्ती के हवाले से लिखा है, ""हमें यह देखना होगा कि रूनी वाकई मैनचेस्टर युनाइटेड छो़डना चाहते हैं। साथ ही हमें इस बात पर नजर रखनी होगी कि युनाइटेड रूनी को "बेचने" के पक्ष में है या नहीं। वैसे जहां तक मेरी बात है तो मैं इस स्टार खिल़ाडी को अपनी टीम में देखना चाहता हूं।"" समाचार पत्र "डेली मेल" ने सोमवार को खबर दी थी कि रूनी ने क्लब प्रबंधन को कह दिया है कि वह नए करारनामे पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहते और साथ ही जनवरी में क्लब छो़डना चाहते हैं।
फग्र्यूसन एक यौनकर्मी के साथ रूनी के संबंधों से जु़डी खबरें प्रकाशित होने से बेहद नाराज हैं लेकिन रूनी ने इसे व्यक्तिगत मामला बताते हुए प्रबंधक को इसे लेकर टिप्पणी नहीं करने को कहा है। फग्र्यूसन का मानना है कि क्लब रूनी को अपने साथ जोडे़ रखने के लिए बहुत ब़डी राशि खर्च करता है और रूनी विवाहेत्तर संबंधों में खुद को लिप्त करके अपने साथ-साथ क्लब का भी नुकसान कर रहे हैं।
भारत समाचार
रूनी को अपने साथ जो़डना चाहता है चेल्सी





















