कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

निर्वाचन आयोग का दल बिहार दौरे पर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग का एक दल मंगलवार को पटना पहुंचा और फिर वहां से भागलपुर के लिए रवाना हो गया।

इस दल का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस$ वाई$ कुरैशी कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक आयोग का दल मंगलवार को भागलपुर में पहले और चौथे चरण के तहत होने वाले विधानसभा क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा करेगा वहीं बुधवार को मुजफ्फरपुर में दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगा। अधिकारी के मुताबिक निर्वाचन आयोग का दल इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा तथा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षकों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की जानकारी प्राप्त करेगा। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक चुनाव होने है। सभी सीटों पर मतगणना 24 नवम्बर को होगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें