कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पूरी जिंदगी भारतीय टीम के साथ बिताना चाहता हूं : ब्रासा

नई दिल्ली। हॉकी के विशेषज्ञ यह माने रहे थे कि भारतीय टीम के कोच जोश ब्रासा के कार्यकाल की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। राष्ट्रमंडल खेल या फिर एशियाई खेलों के बाद ब्रासा की छुट्टी किए जाने के आसार बन रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मिली लाजवाब जीत ने सबकुछ बदलकर रख दिया है। आलोचक शांत हो गए और ब्रासा खुशी से झूम रहे है।
यह पूछने पर कि आप भारतीय टीम के साथ कब तक रहना चाहते है। इस पर आलोचनाओं से बेपरवाह ब्रासा ने कहा कि मैं पूरी जिंदगी भारतीय टीम के साथ बिताना चाहता हूं।
ब्रासा मेजर ध्यान चंद स्टेडियम की टर्फ और राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी के कार्यक्रम से खासे नाराज है। उनका कहना है कि यह टर्फ बम्पी है, जिससे पेनल्टी कॉर्नर के दौरान पुश रोकने में दिक्कत आ रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें