कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बसपा विधायक पर हत्या का मामला दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक सोनू सिंह और उनके भाई सहित 9 लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।
फैजाबाद के बीकापुर थाने में विधायक सोनू सिंह, भाई मोनू सिंह और समर्थकों पर कानूनगो राज कुमार यादव के अपहरण और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक पंचायत चुनाव में रविवार को फैजाबाद ड्यूटी करने गए यादव वहां से लौटते समय रास्ते से लापता हो गए थे और आज उनका शव सुल्तानपुर स्थित उनके गांव मावारा के पास पाया गया। शव मिलने के बाद नाराज परिजनों और आस-पास के लोगों ने स्थानीय बसपा विधायक सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बीकापुर थाना प्रभारी जयशंकर प्रसाद ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर यादव के समर्थकों का कहना है कि वह अपनी पत्री कमला को पंचायत (सरपंच) का चुनाव ल़डा रहे थे। विधायक के समर्थक उन्हें लगातार नाम वापस लेने के लिए धमका रहे थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें