कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैपियंस ट्राफी : पाक ने इंडीज को पांच विकेट से हराया

जोहानसबर्ग, 24 सितंबर। दक्षिण अफ्रीका मे चल रही चैपियंस ट्राफी के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 24.3 ओवर में 133 रन पर ही ढेर हो गई। निकिता मिलन सर्वाघिक 51 रन बनाए। मोहम्मद आमिर ने 24 रन देकर और उमर गुल ने 28 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में पाकिस्तान ने एक समय 76 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इनमें से चार विकेट युवा गेंदबाज गेविन टोग ने झटके। बहरहाल उमर अकमल (41) और कार्यवाहक कप्तान शाहिद अफरीदी (17) ने छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर 30.3 ओवर में पाकिस्तान को जीत तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान के उमर अकमल को शानदार बल्लेबाजी के लिए "मैन आफ द मैच" चुना गया। पाकिस्तान अगला मैच शनिवार को भारत के खिलाफ खेलेगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें