कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 10 प्रतिशत डीए बढा

नई दिल्ली। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले उनका डीए बढाकर तोहफा दिया है। केंद्रीय केबिनेट ने आज केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) 10 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूदी दे दी। एक जुलाई 2010 से बढा यह डीए मूल वेतन का 45 प्रतिशत होगा।
यह वृद्धि कीमतों में बढोतरी की भरपाई के लिए छटे वेतन आयोग द्वारा सुझाए गए फार्मूले के अनुसार है। इस वृद्धि से केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारी व 38 लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे। इस वृद्धि से उन्हें महंगाई से निपटने में मदद मिलेगी। इस वृद्धि से 2010-11 में केंद्र सरकार पर 64,000 करोड रूपए का अतिरिक्त भार पडेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें