कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

संसद सत्र से पहले कैबिनेट बदलाव संभव, युवाओं को मिलेगा मौका

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए कहा कि वह अभी रिटायर नहीं होंगे। मगर इसके साथ ही उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने और युवाओं को मौका देने के संकेत दिए। संभव इसमें कुछ उम्रदराज मंत्रियों की छुट्टी हो जाए।
अगले सात नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा और इससे पहले यह बदलाव किया जा सकता है। मंत्रिमंडल में फेरबदल की काफी समय अटकलें लगाई जा रही थीं। प्रधानमंत्री ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में यह संकेत दिया कि कैबिनेट में फेरबदल किया जा सकता है। इस दौरान अहम बात यह कही कि भावी फेरदबल में वह कैबिनेट के सदस्यों की औसत आयु कम करना चाहते हैं। इससे उनका साफ संकेत था कि वह अपनी कैबिनेट में युवा सांसदों को जगह देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि कांग्रेस पार्टी और सरकार के बीच कोई मतभेद नहीं है।
संभव नहीं मुफ्त अनाज बांटना
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की 37 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे रह रही है, ऎसे में अगर गरीबों को मुफ्त एनाज बांट जाने से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को माना जाए तो इतनी ब़डी आबादी को मुफ्त अनाज देना कैसे संभव हो सकता है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर कहा कि इसमें निश्चित तौर पर चूक और देरी, दोनों हुई हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि इस वक्त सभी को साथ मिलकर भारत को एक सफलतापूर्वक खेलों के आयोजन के लिए तैयार करना चाहिए, जिससे हम गौरवान्वित महसूस कर सकें। पिछले कुछ दिनों से अपनी कार्यशैली को लेकर आलोचना झेल रहे गृहमंत्री पी. चिदंबरम के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कुशलता से अपना काम कर रहे हैं। उन्हें मेरा पूरा विश्वास और समर्थन प्राप्त है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें