कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शाह की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई

नई दिल्ली। सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभे़ड मामले में आरोपी गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह को मिली जमानत के खिलाफ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
उसने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर उस पर त्वरित सुनवाई की मांग की है। शाह को शुक्रवार को ही गुजरात हाईकोर्ट से जमानत मिली है। यह याचिका उप पंजीयक कार्यालय में शुक्रवार को ही रात करीब साढ़े दस बजे दाखिल की गई। इससे पहले सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों ने शाह को मिली जमानत निरस्त करने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत की शरण में जाने का फैसला किया था।
हाईकोर्ट में सीबीआई की ओर से हाजिर हुए वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी सीबीआई अधिकारियों के साथ याचिका दाखिल करने के समय मौजूद थे। अदालत में सोमवार से दिवाली अवकाश होगा। उप पंजीयक अदालत के अवकाश के समय के अधिकारी हैं।
संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष यह याचिका शनिवार को सुनवाई के लिए रखी जाएगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें