कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नौकरियां बदलने में भारतीय सबसे आगे

नई दिल्ली। भारत के लोग दुनिया में सबसे जयादा महत्वाकांक्षी है। इसका खुलासा इस तथ्य से होता है कि 80 प्रतिशत भारतीय अपनी वर्तमान नौकरी को छोडकर किसी ऎसे संस्थान में जाना चाहते है, जो उन्हें बेहतर विकास का भरोसा दे सकें। मा फोई रैनस्टाड वर्कमानिटर सर्वेक्षण के मुताबिक, हर दस में आठ भारतीय कर्मचारी नौकरी बदलने में सबसे आगे है। इस मामले में भारत के बाद चीन और मेक्सिको का नंबर आता है।
यह इंडेक्स इस बात का संकेतक है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारतीय कर्मचारी छोटी से अवधि में ही किस तरह नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 से 34 साल के आयुवर्ग के कर्मचारियों के नौकरी बदलने की संभावना सबसे ज्यादा है। मा फोई रैनस्टाड (भारत और श्रीलंका) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पांडिया राजन ने कहा कि इस सर्वेक्षण से एक और बात सामने आती है कि कर्मचारी ऎसे संगठन में जाना चाहते है, जो उनके आगे बढने की योजना को बेहतर तरीके से पूरा कर सकते है। भारत, चीन और मेक्सिको के ज्यादातर कर्मचारियों का मानना है कि उन्हें नई नौकरी मिल जाएगी। हालांकि, सर्वेक्षण में एक अच्छी बात यह सामने आई है कि भारतीय कंपनियां कर्मचारियों का ज्यादा ध्यान रखती है। चीन के सिर्फ 50 फीसद कर्मचारी ऎसे थे, जो अपनी कंपनी से संतुष्ट थे। वहीं 73 फीसद भारतीय कर्मचारियों का कहना था कि वे अपनी कंपनी से संतुष्ट हैं। नियोक्ता से संतुष्ट कर्मचारियों का वैश्विक औसत 68 फीसद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंदी के दौर का फायदा उठाने में भारतीय कर्मचारी आगे रहे है।
भारतीय कर्मचारियों ने इस मौके पर अपने पेशेवराना रूख को और मजबूत किया है। यह स्थिति तब है जब चीन में प्रशिक्षण पर निवेश भारत से कहीं ज्यादा है। इस सर्वेक्षण में करीब 25 देशों के कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें