कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैम्पियंस लीग : चेन्नई ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स को 57 रनों से हराया

डरबन। किंग्समीड मैदान पर खेले गए चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग के दूसरे संस्करण के दूसरे दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम को 57 रनों से पराजित कर दिया। बद्रीनाथ को नाबाद 52 रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम 18.1 ओवर में 94 रन ही बना सकी। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के बल्लेबाजों में डग ब्रेसवेल (30) को छो़ड कोई भी बल्लेबाज न तो टिककर खेल सका और न ही रन ही बटोर सका।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही। चौथे और पांचवें ओवर में अपने दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। पहला विकेट पीटर इन्ग्राम के रूप में गिरा। वह छह रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके बाद जार्ज वर्कर चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जेमी हाउ 13 और मैथ्यू सिनक्लेर 10, दिमांती चार, बेवन ग्रिग्गस नौ और मैसन 10 रन बनाकर आउट हुए। मैकक्लेनघान और नोएमा बारनेट खाता भी नहीं खोल सके और पेवेलियन लौट गए। चेन्नई की ओर से बालाजी ने तीन विकेट हासिल किए जबकि अश्विन, मुरलीधरन और बोलिंगर को दो-दो विकेट मिले। मोर्केल को एक विकेट हासिल हुआ। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। चेन्नई की ओर से एस. बद्रीनाथ ने नाबाद 52 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाए। बद्रीनाथ के अलावा श्रीकांत अनिरूद्ध ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। चेन्नई का पहला विकेट पहले ही ओवर में मैथ्यू हेडन के रूप में गिरा। वह बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर में सुरेश रैना भी चार गेंदों में चार रन बनाकर चलते बने। मुरली विजय नौवें ओवर में 29 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से ब्रेसवेल ने दो विकेट हासिल किए। मेसन और मिलने को एक-एक विकेट मिला। चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्टे्रलिया से साउथ आस्टे्रलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें