नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और अमेरिका के वित्त मंत्री टिमोथी गिथनर के बीच सोमवार को जी20 की कार्यसूचियों सहित कई मसलों पर बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस हफ्ते सियोल में होने वाली जी 20 की बैठक में हिस्सा लेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के वित्त मंत्रियों की इस बातचीत में वैश्विक वित्त बाजार में स्थिरता लाने के उपायों, पूंजी के प्रवाह में तकनीकी सहयोग और ढांचागत क्षेत्र में पूंजी के निवेश जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।
यह वार्ता छह अप्रैल को शुरू हुई अमेरिका-भारत आर्थिक और वित्तीय साझीदारी के अंतर्गत हुई है। इस वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए गिथनर ने मुखर्जी को अगले साल अमेरिका आने का न्योता भी दिया।
इसके बाद दोनों वित्त मंत्री हैदराबाद हाउस में ओबामा और मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हो रहे प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में शामिल हुए।
भारत समाचार
मुखर्जी और गिथनर के बीच जी 20 पर बातचीत





















