कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोनिया-राहुल के संवाद लेखकों को बदले कांग्रेस: नकवी

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस को अपने अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं महासचिव राहुल गांधी के "संवाद लेखकों" को बदल देने की सलाह दी है।

नकवी ने गुरूवार को भाजपा चुनाव प्रबंधक के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, ""हर बार चुनावों में इनके संवाद लेखक दोनों नेताओं को मुश्किल में फंसा देते हैं। कभी किसी मुख्यमंत्री को "मौत का सौदागर" कहना तो अब बिहार को किसी "राजा-रानी की तरह अपने शाही खजाने से पैसा देने का ताना" मारना, कांग्रेस की बची-खुची साख को भी खत्म कर रहा है।"" नकवी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की इसी सोच और समझ का नतीजा है कि देश चौतरफा समस्याओं से घिरता जा रहा है। महंगाई, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार नाकामियों का रिकार्ड बना रही हैं। आने वाले दो वर्षो में दो दर्जन से अधिक राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस का अहंकार यदि इसी तेजी से बढ़ता रहा तो देश के लोग अपने वोट की ताकत से उसका जवाब देंगे। नकवी ने केन्द्र सरकार को घपले, घोटाले एवं घोषणाओं की सरकार बताया और कहा कि इसके खिलाफ व्यापक जन अभियान चलाया जाएगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें