कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : सुरक्षा प्रबंधों पर चिदंबरम चिंतित

नई दिल्ली। दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अब सिर्फ एक महीने का समय ही बचा है, लेकिन खेल स्टेडियमों व परिसरों को अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीकों से लैस किए जाने के लिए समय की कमी से गृह मंत्रालय की चिंता बढ गई है।
गृह मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय टीम के साथ स्टेडियमों का दौरा करने के बाद पाया कि निर्माण कार्यो की लेटलतीफी और आधी-अधूरी तैयारियों की वजह से चाक चौबंद सुरक्षा ड्रिल में देर हो गई है। गृह मंत्री चिदंबरम ने केन्द्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई व दिल्ली पुलिस आयुक्त वाईएस डडवाल के साथ विभिन्न खेल परिसरों का दौरा करने के बाद कहा कि निर्णायक सुरक्षा जायजा 15 सितंबर के बाद लिया जाएगा। जाहिर है कि इस दौरान दिल्ली सरकार और विभिन्न निर्माण एजेसियों को काम समेटने का अल्टीमेटम दिया गया है। यह पूछने पर कि क्या स्टेडियमों की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक है, तो गृहमंत्री ने कहा कि इसमें दिल्ली पुलिस का दोष नहीं है।
जाहिर है कि उनका इशारा निर्माण कार्यो के निर्धारित समय पर पूरा न होने की ओर है। गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि स्ट्रेडियमों में आधुनिक कैमरे और सुरक्षा सर्वर सहित कई तरह के तामझाम लगाने में दिल्ली पुलिस व केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों को काफी मशक्कत करनी पडेगी सेना, अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस, एसएसबी के करीब एक लाख जवान सुरक्षा व्यवस्थान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें