कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शीर्ष खिलाडी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर रह सकते है

नई दिल्ली। भारत के कुछ शीर्ष खिलाडी न्यूजीलैड के खिलाफ अगले महीने वनडे सीरीज से बाहर रह सकते है, क्योकि क्रिकेट बोर्ड उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजने की सोच रहा है। भारत ने कभी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीतीहै।
बीसीसीआई सीनियर क्रिकेटरों को हालात के अनुकूल ढलने के लिए वहां पहले ही भेजने की सोच रहा है। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि हम प्रमुख टेस्ट खिलाडियों को दक्षिण अफ्रीका जल्दी भेजने की सोच रहे है। दक्षिण अफ्रीका में हालात काफी अलग है और हम खिलाडियों को उसके अनुकूल ढलने का पूरा मौका देना चाहते है।
न्यूजीलैड टीम चार नवंबर से दस दिसंबर तक भारत दौरे पर तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच खेलेगी।
कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, जहीर खान और हरभजन सिंह दक्षिण अफ्रीका जल्द रवाना हो सकते है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें