कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जलवायु परिवर्तन संधि में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर किया जाए

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने मेक्सिको में होने वाले जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में किसी भी कानूनी बाध्यता वाले समझौते को मंजूरी देने से पहले उसमें स्वास्थ्य से जु़डे मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि मानव स्वास्थ्य पर इसका कम से कम असर हो।

मेक्सिको के कैनकुन शहर में 29 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले 16वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले डब्ल्यूएचओ के 11 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक मंगलवार को ढाका में सम्पन्न हुई। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक जलवायु परिवर्तन का पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव से मानव स्वास्थ्य को खतरा पैदा होगा। दक्षिण-पूर्व एशिया के डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक सेमली प्लीयानबांगचेंग ने कहा, ""जलवायु परिवर्तन के लिए देशों को अनुकूल उपायों को स्वीकार करना होगा। ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती से जलवायु परिवर्तन में कमी लाई जा सकती है और इससे लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं में भी सुधार आएगा। "" उन्होंने कहा, ""स्वास्थ्य को सुरक्षा मिलनी चाहिए और एक ऎसा मानदंड होना चाहिए जिसके तहत एहतियाती कदम उठाया जा सके।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें