कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोटापे का सबसे बडा कारण है जीन

लंदन। मोटापा सिर्फ ज्यादा खाने से या आलसीपन से ही नहीं बल्कि मोटापे का सबसे बडा कारण जीन से संबंधित है। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि मोटापा वंशानुगत भी होता है।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के महामारी विज्ञान इकाई के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया। इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने मोटापा और शरीर में वसा के वितरण के जिम्मेदार जीनों के एक समूह का निर्धारण कर जीनोम के डीएनए की विविधता पर अध्ययन किया। साथ ही 13 नए जीन क्षेत्रों की पहचान भी की। अध्ययन में पता चला कि डीएनए की श्रंखला ही शरीर की संरचना निर्धारित करती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें