अबू धावी। ऑल राउंडर अब्दुल रज्जाक की शानदार शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने दूसरे एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से पराजित कर दिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए पाकिस्तान को 14 रन बनाने थे लेकिन एक गेंद से पहले ही उसने जीत हासिल कर ली।
श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 286 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए ईग्राम ने सर्वाधिक 100 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज हासिम अमला ने 65 रनों की उपयोगी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने यह मैच एक गेंद शेष रहते एक विकेट से जीत लिया। पाकिस्तान की ओर से ऑलरांडर खिल़ाडी अब्दुल रज्जाक ने 72 गेंदों में 109 रनों की ताब़डतो़ड पारी खेली।
इस तूफानी पारी के दौरान रज्जाक ने 10 छक्के और 7 चौके लगाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज फबद आलम ने 48 रनों की पारी खेल रज्जाक का अच्छा साथ निभाया। इससे पहले शाहिद अफरीदी ने 48 रनों की उपयोगी पारी खेली।
भारत समाचार
रोमांचक मुकाबले में पाक ने दक्षिण अफ्रीका को हराया





















