महिला बास्केटबाल चैम्पियनशिप में भारत की लगातार चौथी हार
Sep 21, 2009 10:49 PM
चेन्नई, 22 सितंबर। 23वीं एफआईवीबी एशियाई महिला बास्केटबाल चैम्पियनशिप में सोमवार को थाईलैड जैसी कमजोर समझी जाने वाली टीम भारत को हार दिया, यह लगातार चौथी पराजित है। भारत को इससे पहले कोरिया, चीन और चीनी ताइपे ने भी हराया था। नेहरू इंडोर स्टोडियम में घरेलू दर्शकों के जोरदार समर्थन के बावजूद भारत लेवल वन वर्ग का यह मैच 67-78 से हार गया। इस हार के साथ ही भारत पर लेवल-टू में जाने का खतरा मंडराने लगा है। वैसे तो थाईलैड भी भारत की तरह लगातार तीन मैच हारकर इस मुकाबले में खेलने उतरा था, लेकिन उसकी टीम भारत के मुकाबले कही अघिक प्रतिबंद्ध नजर आई। इसके अलावा कप्तान गीतू एना जोन, प्रतिमासिंह और स्थानीय खिलाडी पी अनीता पर टीम की अत्यघिक निर्भरता ने भी भारत को नीचा दिखाया। वैसे भारत के लिए कप्तान गीतू ने सर्वाेघिक 23 अंक बनाए, जबकि प्रतिमा 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, लेकिन अन्य खिलाडियों की नाकामी और फिर थाई आक्रमण को रोकने में दिखाई शिथिलता ने भारत को हार का मुंह देखने के लिए मजबूर कर दिया।