कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : डिस्कोथेक में मची धूम

नई दिल्ली। खेल गांव में बने डिस्कोथेक से खिलाç़डयों ने भले ही दूरी बनाकर रखी हो, लेकिन इसका लुत्फ उठाने वालों की कमी नहीं है। लोग इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक स्वयंसेवक ने आईएएनएस को बताया, ""खेल गांव में डिस्कोथेक की धूम मची है। यहां रोजाना शाम को 200 से 300 के बीच लोग आ रहे हैं।
लोगों को इतना आनंद आ रहा है कि वे समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।"" नाच कर किया खुशी का इजहार : इंदिरा गांधी स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित कुश्ती के मुकाबले में जब राजेंदर कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी पहलवान अजहर हुसैन को पटखनी दी तो दर्शक अपने को रोक नहीं पाए और बॉलीवड के गीत "ओए लकी लकी ओए पर थिरकने लगे।" कानों में प्लग लगाइए : निशानेबाजी में भारतीय खिलाç़डयों को स्वर्ण पदक जीतते देख कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में दर्शकों को भले ही खुशी का अहसास हुआ हो लेकिन गोलियों की आवाजें दर्शकों के लिए सुहावना नहीं था। इसलिए खेल आयोजकों ने यहां आने वाले दर्शकों को अपने साथ इअरप्लग लाने के लिए कहा है, ताकि उन्हें गोलियों की आवाज से राहत मिल सके।
हॉकी मैच में वुवुजेला मंगलवार को भारत और मलेशिया के बीच हुए हॉकी के मुकाबले देखने आए दर्शक अपने साथ वाद्य यंत्र वुवुजेला लेकर आए थे। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वाद्य यंत्र को स्टेडियम में ले जाने से मना कर दिया।
स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुओं में वुवुजेला हालांकि शामिल नहीं था। फिर क्या था जैसे ही भारत ने मैच जीता वुवुजेला वाले दर्शक रंग में आ गए। रिचार्ज कूपन की बंपर बिक्री खेल गांव के अंतर्राष्ट्रीय जोन में भारतीय सिम कार्ड और रिचार्ज कूपन की मांग जोरों पर है। यहां आए खिल़ाडी अपने प्रियजनों से बात करने के लिए भारी संख्या में भारतीय सिम कार्ड और रिचार्ज कूपन की खरीदारी कर रहे हैं। स्वयंसेवकों को मिलेगा प्रमाणपत्र राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से जु़डे स्वयंसेवकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। खेलों की समाप्ति पर उन्हें आयोजन समिति की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा है कि स्वयंसेवकों ने उल्लेखनीय काम किया है, उन्हें इसके लिए प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें