भारत समाचार
मै अपनी लय को लेकर चिंतित नहीं हूं : हरभजन

हरभजन के अनुसार भारत के लिए लंबे समय तक बढिया प्रदर्शन किया है और उनका रिकार्ड इसकी गवाही देता है। गौरतलब है कि टेस्ट मैचों में 300 से अधिक विकेट ले चुके हरभजन ने नागपुर में 166 रन देकर सिर्फ दो विकेट ही ले सके थे। पूर्व भारतीय कप्तान एवं हरभजन के साथ लंबे समय तक स्पिन विभाग की बागडोर संभालने वाले अनिल कुंबले ने कहा कि हरभजन केलय को लेकर चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हरभजन इंडेर गार्डेन में सुधरा अच्छा प्रदर्शन करेंगे।




















