लंदन। पॉप सिंगर शकीरा जल्द ही एक टैलेट हंट के सिलसिले में विश्व टूर पर निकलने वाली हैं। पता चला है कि शकीरा इस विश्व टूर के माध्यम से एक ऎसा विनर तलाशना चाहती हैं जो उनके साथ मंच साझा कर सके। गौरतलब है की शकीरा के साथ मंच साझा करने के इच्छुक प्रतिभागियों को उनकी साइट पर जाकर अपने विडियोज अपलोड करने होंगे। वहीं कॉटेस्ट के फाइनलस्टि बनने के लिए वोटिंग होगी जिसका चुनाव शकीरा और उनकी टीम करेगी। शकीरा के डिजिटल बिजनेस पार्टनर सीन वोल्फिंगटन ने बताया की बडे शहरों के कलाकारों के लिए शकीरा लाइव और अपेक्षाकृत छोटे शहरों के प्रतिभागियों को उनके वीडियो परफार्मेस के द्वारा चुना जाएगा।