भारत समाचार
पडोसियों की शिकायत पर रितिक के घर पहुंची पुलिस

इस पार्टी में जोरदार डीजे म्यूजिक का भी इंतजाम किया गया था। जहां एक तरफ तेज आवाज से बजने वाली म्यूजिक से पडोसियों की नींद खराब हो रही थीं तो दूसरी ओर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां पार्टी का लुत्फ उठा रही थीं। इनमें शाहरूख-गौरी, सैफ-करीना, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, कुनाल कपूर, जीतेंद्र, तुषार, जावेद खान, आशुतोष-सुनीता गोवारिकर, प्रियंका चोपडा, कंगना राणावत , अमीषा पटेल और कैटरीना कैफ जैसे सितारे शामिल थे।
पार्टी की मस्ती में ये लोग आसपास रहने वाले लोगों को भी भूल गए। म्यूजिक का शोर-शराबा जब हद से पार हो गया, तो लोगों ने पुलिस बुला ली। रात 3 बजे पुलिस आई और पार्टी बंद करवाई गई। इस मामले में जब पुलिस से पूछा गया, तो उनका जवाब था कि हमने रितिक को चेतावनी देकर पार्टी को बंद करा दिया। पुलिस ने फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है लेकिन पूरे मामले की जानकारी बडे अधिकारियों को दे दी गई हैं।




















