नई दिल्ली, 7 सितंबर। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने भारत-चीन सीमा पर चीन की ओर से किसी अतिक्रमण की रिपोर्टो को दरकिनार करते हुए कहा कि सीमा पर शांति है। विदेश मंत्री ने सीमा अतिक्रमणों की रिपोर्टो के बारे में कहा कि भारत-चीन सीमा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। जब भी कोई समस्या पैदा होती है, उसे बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाता है। ऎसे मुद्दों को सुलझाने के लिए निश्चित प्रक्रिया मौजूद है। इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने भी उसकी ओर से सीमा का अतिक्रमण किए जाने की मीडिया खबरों का खंडन किया था। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार चीन के हेलिकॉप्टर ने कुछ दिनों पहले भारतीय वायुसीमा का अतिक्रमण किया था। इसके बाद हाल ही लद्दाख में भारतीय भूमि पर चीनी सैनिकों द्वारा अतिक्रमण किया गया था।